Skip to main content

Rajasthan Animal attendant Requirement Vaccancy postponed 2023

MAHASHIVRATRI SPECIAL 2022 #Har Har Mahadev

 Maha Shivratri 2022;

महाशिवरात्रि पर बन रहा मनोकामना पूरी होने का योग, अप्रत्याशित लाभ मिलेगा 


Maha Shivratri 2022

 हिंदू धर्म में शिव नवरात्रि मनाने की विशेष तौर पर परंपरा है। 1 मार्च को महाशिवरात्रि है। इस दिन पांच राशि वाले बेहद किस्मत वाले रहेंगे। इन पर भगवान शिवजी की विशेष कृपा रहेगी। भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से सभी मनोकामना पूरी होंगी। आइए जानते हैं किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे। महाशिवरात्रि पर यूं तो दिन भर भगवान भोले की पूजा-अचर्ना की जा सकती है, लेकिन रात्रि में पूजा का विशेष महत्व है। शिवरात्रि पूजा रात में एक या चार बार की जा सकती है। पूरी रात की अवधि को चार प्रहरों में बांटा गया है। इस दिन ध्यान करने की सलाह दी जाती है और पूरे दिन में जितनी बार संभव हो 'ओम नमः शिवाय' का जाप करें।


मेष राशि (Aries):.

मेष राशिवालों के लिए महाशिवरात्रि का दिन खास रहेगा। मनोकामना पूरी होने के योग बनेंगे। करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus):.

वृषभ राशि के जातकों को धन की प्राप्ति हो सकती है। नजदीकी संबंधियों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर घी और शमी के पत्ते चढ़ाने से लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini):.

मिथुन राशिवालों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार खुशियां लेकर आएगा। इस दिन शुभ समाचार मिल सकता है। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद शुभ साबित होगा।

सिंह राशि (Leo):.

 सिंह राशि वालों को अच्छा खबर प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ नए संपर्क स्त्रोत बनेंगे, जो आगे फायदेमंद रहेंगे। भगवान शिवजी की कृपा पाने के लिए दूध में घी और केसर मिलाकर शिवलिंग को अर्पित करें

कर्क राशि (Cancer):.

कर्क राशिवालों को महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। किसी पुराने निवेश से बहुत अधिक मुनाफा होगा। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे।


महाशिवरात्रि की पूजा विधि


- महाशिवरात्रि के दिन व्रत का संकल्प करके पूजा घर में शिवलिंग और मां पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें। श्रद्धा-भाव से पूजा करें।


- पूजा में पंचामृत, मोली, रोली, कुमकुम, फल, फूल, पंचगव्य, सुपारी, बेल-पत्र आदि अर्पित करें।


- शिवाष्टक, महामृत्युंजय मंत्र और रुद्राष्टक का पाठ करें।


महाशिवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट


भगवान शिव की पूजा में गंगा जल और धतूरे का विशेष महत्व है। इसके अलावा सुगंधित पुष्प, पंच फल पंच मेवा, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व माँ पार्वती की श्रृंगार की सामग्री, वस्त्राभूषण रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद जरूर शामिल करें।


108 Names of Lord Shiva (पढ़िए भगवान शिव के 108 नाम)



1. शिव:- कल्याण स्वरूप


2. महेश्वर:- माया के अधीश्वर


3. शम्भू:- आनंद स्वरूप वाले


4. पिनाकी:- पिनाक धनुष धारण करने वाले


5. शशिशेखर:- चंद्रमा धारण करने वाले


6. वामदेव:- अत्यंत सुंदर स्वरूप वाले


7. विरूपाक्ष:- विचित्र अथवा तीन आंख वाले


8. कपर्दी:- जटा धारण करने वाले


9. नीललोहित:- नीले और लाल रंग वाले


10. शंकर:- सबका कल्याण करने वाले


11. शूलपाणी:- हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले


12. खटवांगी:- खटिया का एक पाया रखने वाले


13. विष्णुवल्लभ:- भगवान विष्णु के अति प्रिय


14. शिपिविष्ट:- सितुहा में प्रवेश करने वाले


15. अंबिकानाथ:- देवी भगवती के पति


16. श्रीकण्ठ:- सुंदर कण्ठ वाले


17. भक्तवत्सल:- भक्तों को अत्यंत स्नेह करने वाले


18. भव:- संसार के रूप में प्रकट होने वाले


19. शर्व:- कष्टों को नष्ट करने वाले



20. त्रिलोकेश:- तीनों लोकों के स्वामी



21. शितिकण्ठ:- सफेद कण्ठ वाले


22. शिवाप्रिय:- पार्वती के प्रिय


23. उग्र:- अत्यंत उग्र रूप वाले


24. कपाली:- कपाल धारण करने वाले


25. कामारी:- कामदेव के शत्रु, अंधकार को हरने वाले


26. सुरसूदन:- अंधक दैत्य को मारने वाले


27. गंगाधर:- गंगा को जटाओं में धारण करने वाले


28. ललाटाक्ष:- माथे पर आंख धारण किए हुए


29. महाकाल:- कालों के भी काल


30. कृपानिधि:- करुणा की खान


31. भीम:- भयंकर या रुद्र रूप वाले


32. परशुहस्त:- हाथ में फरसा धारण करने वाले


33. मृगपाणी:- हाथ में हिरण धारण करने वाले


34. जटाधर:- जटा रखने वाला


35. कैलाशवासी:- कैलाश पर निवास करने वाले


36. कवची:- कवच धारण करने वाले


37. कठोर:- अत्यंत मजबूत देह वाले


38. त्रिपुरांतक:- त्रिपुरासुर का विनाश करने वाले


39. वृषांक:- बैल-चिह्न की ध्वजा वाले


40. वृषभारूढ़:- बैल पर सवार होने वाले


41. भस्मोद्धूलितविग्रह:- भस्म लगाने वाले


42. सामप्रिय:- सामगान से प्रेम करने वाले


43. स्वरमयी:- सातों स्वरों में निवास करने वाले


44. त्रयीमूर्ति:- वेद रूपी विग्रह करने वाले


45. अनीश्वर:- जो स्वयं ही सबके स्वामी है


46. सर्वज्ञ:- सब कुछ जानने वाले


47. परमात्मा:- सब आत्माओं में सर्वोच्च


48. सोमसूर्याग्निलोचन:- चंद्र, सूर्य और अग्निरूपी आंख वाले


49. हवि:- आहुति रूपी द्रव्य वाले


50. यज्ञमय:- यज्ञ स्वरूप वाले


51. सोम:- उमा के सहित रूप वाले


52. पंचवक्त्र:- पांच मुख वाले


53. सदाशिव:- नित्य कल्याण रूप वाले


54. विश्वेश्वर:- विश्व के ईश्वर


55. वीरभद्र:- वीर तथा शांत स्वरूप वाले


56. गणनाथ:- गणों के स्वामी


57. प्रजापति:- प्रजा का पालन- पोषण करने वाले


58. हिरण्यरेता:- स्वर्ण तेज वाले


59. दुर्धुर्ष:- किसी से न हारने वाले


60. गिरीश:- पर्वतों के स्वामी


61. गिरिश्वर:- कैलाश पर्वत पर रहने वाले


62. अनघ:- पापरहित या पुण्य आत्मा


63. भुजंगभूषण:- सांपों व नागों के आभूषण धारण करने वाले


64. भर्ग:- पापों का नाश करने वाले


65. गिरिधन्वा:- मेरू पर्वत को धनुष बनाने वाले


66. गिरिप्रिय:- पर्वत को प्रेम करने वाले


67. कृत्तिवासा:- गजचर्म पहनने वाले


68. पुराराति:- पुरों का नाश करने वाले


69. भगवान्:- सर्वसमर्थ ऐश्वर्य संपन्न


70. प्रमथाधिप:- प्रथम गणों के अधिपति


71. मृत्युंजय:- मृत्यु को जीतने वाले


72. सूक्ष्मतनु:- सूक्ष्म शरीर वाले


73. जगद्व्यापी:- जगत में व्याप्त होकर रहने वाले


74. जगद्गुरू:- जगत के गुरु


75. व्योमकेश:- आकाश रूपी बाल वाले


76. महासेनजनक:- कार्तिकेय के पिता


77. चारुविक्रम:- सुन्दर पराक्रम वाले


78. रूद्र:- उग्र रूप वाले


79. भूतपति:- भूतप्रेत व पंचभूतों के स्वामी


80. स्थाणु:- स्पंदन रहित कूटस्थ रूप वाले


81. अहिर्बुध्न्य:- कुण्डलिनी- धारण करने वाले


82. दिगम्बर:- नग्न, आकाश रूपी वस्त्र वाले


83. अष्टमूर्ति:- आठ रूप वाले


84. अनेकात्मा:- अनेक आत्मा वाले


85. सात्त्विक:- सत्व गुण वाले


86. शुद्धविग्रह:- दिव्यमूर्ति वाले


87. शाश्वत:- नित्य रहने वाले


88. खण्डपरशु:- टूटा हुआ फरसा धारण करने वाले


89. अज:- जन्म रहित


90. पाशविमोचन:- बंधन से छुड़ाने वाले


91. मृड:- सुखस्वरूप वाले


92. पशुपति:- पशुओं के स्वामी


93. देव:- स्वयं प्रकाश रूप


94. महादेव:- देवों के देव


95. अव्यय:- खर्च होने पर भी न घटने वाले


96. हरि:- विष्णु समरूपी


97 .पूषदन्तभित्:- पूषा के दांत उखाड़ने वाले


98. अव्यग्र:- व्यथित न होने वाले


99. दक्षाध्वरहर:- दक्ष के यज्ञ का नाश करने वाले


100. हर:- पापों को हरने वाले


101. भगनेत्रभिद्:- भग देवता की आंख फोड़ने वाले


102. अव्यक्त:- इंद्रियों के सामने प्रकट न होने वाले


103. सहस्राक्ष:- अनंत आँख वाले


104. सहस्रपाद:- अनंत पैर वाले


105. अपवर्गप्रद:- मोक्ष देने वाले


106. अनंत:- देशकाल वस्तु रूपी परिच्छेद से रहित


107. तारक:- तारने वाले


108. परमेश्वर:- प्रथम ईश्वर


Most Viewed

G20 Summit 2023 Delhi 1st Day Highlights: “Here’s Important Highlights from Day 1 outcomes”

  G20 Summit 2023 Delhi 1st Day Highlights G20 Summit 2023 Day 1 Highlights:  During the opening session, a significant decision was made to grant the African Union permanent membership in the G20. Various bilateral discussions took place, including a meeting between Indian Prime Minister Modi and British Prime Minister Rishi Sunak. Prime Minister Modi also announced the adoption of the G20 New Delhi Leaders’ Declaration and expressed gratitude to  G20 sherpas , ministers, and officials for their dedicated efforts. Finance Minister Nirmala Sitharaman stated that India ‘walked the talk’ during its presidency. G20 Summit 2023 Delhi The declaration addressed the Russia-Ukraine conflict, emphasizing the need for peace in today’s era. It also highlighted the negative impact of the conflict on supply chains, macro-financial stability, inflation, and growth. PM Modi introduced the Global Biofuel Alliance and launched the  ‘India-Middle East-Europe Economic Corridor,’  ...

G20 Submit In Bharat 2023 On 09 Sep 2023

  09 Sep 2023 1:25 PM एक पृथ्वी के विषय पर जी20 शिखर सम्मेलन के सत्र 1 में बात की   narendramodi G20 Summit In Bharat https://twitter.com/MahantYogiG/status/1700424382991253541?s=20 मानव केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है, जिस पर भारतीय संस्कृति ने हमेशा जोर दिया है। यह एक पृथ्वी की भावना के साथ है कि भारत ने जिंदगी  मिशन जैसी पहल पर काम किया है, अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष पर जोर दिया है, ग्रीन ग्रिड पहल शुरू की है- - एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड, सौर ऊर्जा का उपयोग, प्राकृतिक खेती और राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को प्रोत्साहित किया गया। आपने G20 में हमारी समृद्ध परंपराओं और विरासत का प्रदर्शन किया है। चाहे वह भगवान नटराज की मूर्ति हो या कोणार्क मंदिर का सन डायल। भारत से जग मोहता है। प्रत्येक भारतीय को समर्थक बनाने के लिए आपको धन्यवाद सर यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि इतने महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रगति हो रही है। G20 शिखर सम्मेलन अक्सर महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए प्रभावशाली नेताओं को एक साथ लाता है। मुझे डिस्कस की...

Pre D.El.Ed. Examination, 2023 Result declared

  **BSTC Result 2023: Announcement** UPDATES Admit Card is live now   प्री डी.एल.एड. परीक्षा, 2023 दिनांक Pre D. El. Ed. Examination : Academic Session 2023-24 Admission Application User Manual Admission Notice Exam Rules Click here to Login Officer Login Click here Login Schedule For Pre D. El. Ed. Examination, 2023 Date Description 10.07.2023 ऑनलाइन आवेदन पत्रों की उपलब्धता 30.07.2023 परीक्षा शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि 30.07.2023 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28.08.2023 परीक्षा की तिथि 01.08.2023 ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की आरंभ तिथि 04.08.2023 ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि Pre D.El.Ed. Cell (सतर्कता एवं समाधान केन्द्र) पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान, बीकानेर Timing : 10:00 AM to 06:00 PM मंडल मोबाईल नम्बर अजमेर 7627075438, 8302831927, 7014535336 बीकानेर 7849847008, 9166847976, 8114479079 भरतपुर 6377621218, 7568661657, 9928819002 चुरू 9413707499, 9024326802, 9950329456, 8562846025 जयपुर 9509674272, 9660228086 जोधपुर 6377370400, 7240135009, 9928836143...